संत महापुरूषों के आशीर्वाद से विश्व गुरू बनेगा भारत-शिवराज सिंह चैहान

 हरिद्वार समाचार– मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भूपतवाला स्थित अखंड परम धाम पहुंचकर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर विश्व दर्शनीय एवं विश्व वंदनीय होगा और युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के सानिध्य में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को और गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के तपोबल से पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है और महापुरुषों के आशीर्वाद से ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अनेकों संतों और राम भक्तों ने बलिदान दिया। तब कहीं जाकर आज प्रभु श्री राम का मंदिर निर्मित हो रहा है। पूज्य गुरुदेव युगपुरुष स्वामी परमानंद ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन किया और वर्तमान समय तक मंदिर निर्माण के लिए अपने जीवन को न्यौछावर किया। समस्त संत समाज उनका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से पूरे विश्व को धर्म का एक सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा और अयोध्या सहित पूरे देश की दशा और दिशा बदलेगी। इस अवसर पर स्वामी ज्योर्तिमयानंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी स्वामी सुरेश पुरी स्वामी नत्थीनंद गिरी स्वामी मोनू गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *