कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी माता श्रीमती धर्मो देवी और भाई श्री ईश्वर अग्रवाल जी के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया

  हरिद्वार-सावन मास के चतुर्थ सोमवार को कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी माता श्रीमती धर्मो देवी और भाई श्री ईश्वर अग्रवाल जी के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति की कामना भी की।

सोमवार को हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर डा. अग्रवाल ने मंदिर परिसर पर मौजूद शिवभक्तों को शुभकामना भी दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि भगवान शिव को जल की धारा अधिक प्रिय है।  इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्तजऩ शिवजी की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरीके से पूजा करके प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि भगवान शिव को जल की धारा अधिक प्रिय है। कहा कि ऐसी मान्यता है कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से शिवभक्तों के सारे कष्ट दूर होते है। इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अ्रग्रवाल जी ने प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *