स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना अनवरत रूप से जारी

हरिद्वार, 27 जुलाई। विश्व कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन मास चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना अनवरत रूप से जारी है। फूलों से शिवलिंग का श्रंगार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किए जाने वाले भोलेनाथ के अभिषेक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। शुक्रवार को गढ़वाल रेंज के डीआईजी करण सिंह नग्न्याल ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। डीआईजी करण सिंह नगन्याल व उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव की महिमा अपरम्पार है। जलाभिषेक से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव की पूचा अर्चना अवश्य करनी चाहिए। श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। पूरे श्रावण मास नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव कल्याणकारी है और भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं। शिव कृपा से व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रघुवीरानन्द, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, आचार्य प्रमोद, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *