हरिद्वार, 16 अप्रैल। मां चंडी देवी मंदिर में हवन यज्ञ अनुष्ठान के साथ चैत्र नवरात्र पर्व संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने मां चंडी देवी की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के प्रांगण में स्थित श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का सार बताते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण करती है। मां चंडी देवी शक्ति स्वरूपा और दया एवं करुणा का सागर हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती युगो युगो से नील पर्वत पर विराजमान होकर संसार का कल्याण कर रही हैं। जो दिन दुखी मां के दरबार में आ जाता है। उसका कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। इसलिए मां की आराधना में लीन रहकर अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। महंत रोहित गिरी महाराज ने मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का प्रभाव दोबारा अपना असर दिखा रहा है। इसलिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही बाहर निकले और खासकर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं भी मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें।
एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन
दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…


