शिमला, रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए हिमाचल परिवहन करेगा बसों का संचालन -मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।
हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के पश्चात शिमला से हनोल और रोडू से हनोल तक के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के निर्देश पर श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भी हरिद्वार से प्रातः 7ः30 बजे से हरिद्वार-देहरादून-विकास नगर वाया चकराता से हनोल तक, देहरादून से प्रातः 6ः00 से से देहरादून-मिनस-हनोल तक, देहरादून से प्रातः 7ः30 बजे रोड़वेज बस मसूरी-चकराता-हनोल तक चलेगी। इसके अलावा शिमला से हनोल, नैरवा-अटाल-हनोल, देहरादून विकास नगर-डामटा-बड़कोट-पुरोला-मोरी-हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जागरे के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ एक सहिया से दसऊ जाने के लिए भी बस एवं टैक्सियों की व्यवस्था रहेगी। 18-19 सितम्बर को जागरे के दिन बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी तक चलेगी।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर चार विकासखंडों चकराता, कालसी, मोरी और पुरोला के 1 से लेकर 12 वीं कक्षा तक सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।
कालसी, मोरी और पुरोला के 1 से लेकर 12 वीं कक्षा तक सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *