आज नीलधारा टापू पर धर्म ध्वजा स्थापना, भूमि पूजन आदि शुभ कार्य सम्पन्न हुएहैं। आने वाले मेले के लिए हमारे सभी कार्य ऐसे ही सम्पन्न हों, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं-मेलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– नीलधारा स्थित चंडीटापू में मंगलवार को पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में उनके प्रतिनिधि प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और मेलाधिकारी दीपक रावत ने विधि-विधान से भूमि पूजन, कलश पूजन, धर्मध्वजा पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा स्थापित की।
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज नीलधारा टापू पर धर्म ध्वजा स्थापना, भूमि पूजन आदि शुभ कार्य सम्पन्न हुए हैं। आने वाले मेले के लिए हमारे सभी कार्य ऐसे ही सम्पन्न हों, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं। कोरोना की जांच के सम्बंध में उन्होंने कहा कि सीएमओ हरिद्वार से कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के सम्बंध में भी चर्चा हुई है।  
इस दौरान स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज, राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी विद्या चैतन्य नैमिषारण्य, द्वारका शारदा पीठ से स्वामी मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी, आचार्य कुमुदकांत मिश्र, आचार्य शिवराम झा, मनोज पाठक, अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, मीनू गुप्ता, आदित्य आदि मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *