पी एम मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाओं हुई पूर्ण : कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

 

पिथौरागढ़ 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने वाहनों को समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की पूर्ण तैयारी कर ली जाय।
इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जनसभा संयोजक बलवंत सिंह भोर्याल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *