उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में अशोक चौहान व उनके द्वारा नामित पैनल को सर्वसम्मति समर्थन का प्रस्ताव पास

 
 
 हरिद्वार समाचार– आर्य इंटर कालेज बहादराबाद के सभागार में आगामी 7 व 8 अप्रेल को जिला स्तरीय चुनाव पर चर्चा हेतु बहादराबाद ब्लॉक के डेलीगेट्स की बैठक का आयोजन संघ की ब्लॉक इकाई बहादराबाद द्वारा किया गया । बैठक में ब्लॉक के कुल 95  डेलीगेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया । बैठक में बारी बारी से  सभी को पूर्व में पारित प्रस्ताव , जिसमे श्री अशोक चौहान को जिला अध्यक्ष एवं उनके द्वारा नामित पैनल को ब्लॉक संगठन को समर्थन देने का प्रस्ताव किया गया था, पर अपने विचार रखने को कहा गया । बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा एकमत से पूर्व प्रस्तावित प्रस्ताव का समर्थन किया गया  और कहा गया कि जिला अध्यक्ष पद पर श्री अशोक चौहान  एवं अन्य पदों पर श्री अशोक चौहान द्वारा नामित पैनल का ब्लॉक बहादराबाद समर्थन करेगा। इस पर बैठक में उपस्थित अशोक चौहान जी द्वारा समस्त शिक्षक सथियों का  स्नेह व विश्वाश हेतु आभार व्यक्त किया गया ।बैठक का संचालन ब्लॉक  संयोजक अजय विरमानी  द्वारा किया गया । बैठक की अध्यक्षता   श्रीमती सुलक्षणा शर्मा जिला संरक्षक द्वारा की गई । बैठक  मुख्य रूप से  निम्न व्यक्तियों  द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रदेश कार्यकारिणी से श्रीमती शशि श्रीवास्तव, श्री अश्वनी कुमार, जिला कार्यकारिणी से श्रीमती हेमलता, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुरागिनी , पूर्व ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्रीमती कामिनी शर्मा, के अतिरिक्त सह संयोजक दिनेश कुमार, राकेश पंवार, भूपेंद्र कुमार, विनय कुमार, अरविंद कुमार, मांगेराम, खुसरो, पंकज लोचन, कुबेर दत्त शर्मा, श्रीमती वर्षा, पूजा शर्मा, बबिता रानी, अनुज चौहान, पंकज गुप्ता, ललित गुप्ता, साधुराम, राजेश कुमार, संजय चौहान, विकास कुमार, वीणा बिष्ठ, योगेश चौहान, शिव कुमार, शिखा वशिष्ठ, अनुराधा, अमित चतुर्वेदी, आभा चतुर्वेदी, पंकज चौहान , संगीता सिंह, विपिन कुमार,  आदि ने प्रतिभाग किया 

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *