उत्तराखंड क्रांति दल मांग करता है कि कोरोना काल में व्यपारी वर्ग के मुकदमे वापस ओर उनको आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए

 
 
 हरिद्वार समाचार-उत्तराखंड क्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि हम उत्तराखण्ड सरकार से मांग करते हैं कि पिछले 13 महीने से कोरोना काल मे कावड़ मेला, कुम्भ मेला व अन्य त्यौहार जिनसे व्यपारियो का घर चलता है वह नही हो पाए जिस कारण व्यापारी व्यापार न हो पाने की वजह से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है वही पहले ही से बिजली, पानी, स्कूल फीस व दुकान का किराया सब का भुगतान भी उसको करना पड़ रहा है।
यूकेडी हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि क्या सरकार का फर्ज नही बनता की वह अपने प्रदेश की रीढ़ की हड्डी व्यापारी को मदद कर कुछ तो आर्थिक सहायता के रूप में राहत प्रदान करे..
 लेकिन लापरवाह उत्तराखंड सरकार कोरोना काल में व्यपारियो के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए थी वही ये सरकार उन पर मुकदमे दर्ज कर व्यपारियो का उत्पीडन कर रही है 
यूकेडी उत्तराखंड सरकार से मांग करती है कि इस विपदा की घड़ी में व्यपारी वर्ग पर किये गए सभी मुकदमे वापस लिये जाए और व्यपारी वर्ग को आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए।
इसका लाभ केवल व्यपारियो को ही नही समस्त प्रदेश की जनता को होगा 

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *