Latest Post

भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक* *प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश* *फसलों, पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कर समयबद्ध राहत सुनिश्चित करने को कहा* *हरिद्वार 10 अक्टूबर 2026* प्रदेश में 09 अक्टूबर 2026 को हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान तथा जन-धन एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति का भी आकलन किया जाए, ताकि प्रभावितों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो, ताकि पात्र लोगों को समय पर राहत मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को शासन के प्रचलित नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमन्य मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए तथा वास्तविक प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राहत एवं सहायता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता मिल सके। महिलाओं को घर से क्लाउड किचन व्यवसाय शुरू करने के साथ डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ऑर्डर और गूगल बिजनेस प्रोफाइल की दी गई जानकारी त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय समिति की बैठक में की कुंभ की तैयारियों की समीक्षा द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026 के अंतर्गत

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

*हरिद्वार 05 जनवरी 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं…

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी-जिलाधिकारी

*हरिद्वार 05 जनवरी 2026* जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य

*हरिद्वार 04 जनवरी 2026* धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक…

14 करोड़ की लागत से निर्मित होगी पथरियापीर नीलकंठ विहार सीवर योजना: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 04 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के नैशविला रोड में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्कुवाला क्षेत्र में ₹1390.83 लाख…

जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

झबरेड़ा हरिद्वार दिनांक 02.01.2026 को थाना झबरेड़ा पर वादी सावन पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा अभि0 समित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू, रोबिन पुत्र सतीश, अंकित…

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया

दिनांक 04 जनवरी, 2026 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि हरिद्वार-शहरी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 जनवरी, 2026…

अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण को 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि स्वीकृत

देहरादून, 3 जनवरी 2026 सूबे के 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्रों,…

एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है

दिनांक 03/01/2026* देहरादून आज दिनांक 03/01/2026 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अधिशासी अभियंताओं के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति न किये जाने एवं अन्य मांगों यथा नवनियुक्त…

विक्रम भुल्लर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन—2027 में कर्मठता से करेंगे काम

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के बनने पर युवाओं ने आतिशबाजी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी…

नगर निगम हरिद्वार: स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर आयुक्त की अध्यक्षता में व्यापक समीक्षा बैठक

हरिद्वार। दिनांक 02 जनवरी 2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार…

You missed

भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक* *प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश* *फसलों, पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कर समयबद्ध राहत सुनिश्चित करने को कहा* *हरिद्वार 10 अक्टूबर 2026* प्रदेश में 09 अक्टूबर 2026 को हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान तथा जन-धन एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति का भी आकलन किया जाए, ताकि प्रभावितों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो, ताकि पात्र लोगों को समय पर राहत मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को शासन के प्रचलित नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमन्य मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए तथा वास्तविक प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राहत एवं सहायता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता मिल सके।