क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया

दिनांक 04 जनवरी, 2026

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि हरिद्वार-शहरी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 जनवरी, 2026 से 08 जनवरी, 2026 तक आयोजन स्थल गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के खेल मैदान (दयानन्द स्टेडियम) हरिद्वार में किया जायेगा।

समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि खेल महाकुम्भ 2025-26 में आयोजित होनी वाली खेल प्रतियोगितायें, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, वालीबॉल एवं पिटू का आयोजन सीधे विधानसभा स्तर पर किया जायेगा प्रतियोगिता आयोजन दिनांक 06 जनवरी 2026, को आयु वर्ग अण्डर-14 (बालक/बालिका वर्ग) एवं 07 जनवरी, 2026 को आयु वर्ग अण्डर-19 (बालिका/बालिका वर्ग) तथा 08 जनवरी, 2026 को लेखा कार्य हेतु आयोजित किया जायेगा।

इच्छुक प्रतिभागी निश्चित दिनांक को उक्त प्रतियोगिता स्थल पर समय प्रातः 09:00 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे ताकि खेलकूद प्रतियोगिता को ससमय आरम्भ किया जा सकें।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *