विभिन्न स्थानों पर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु सैंपल लिए जा रहे है

देहरादून  15 अक्टूबर 2022-त्यौहारों के दृष्टिगत एफडीए देहरादून द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु सैंपल लिए जा रहे है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल मंडल श्री राजेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में हनुमान चैक नेहरू कॉलोनी मावा एवं मिल्क प्रोडक्ट मिल्क प्रोडक्ट डेरी प्रतिष्ठान में एफडीए विजिलेंस एवं फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम के साथ प्रातः 5ः00 बजे नेहरू कॉलोनी हनुमान चैक स्थित मावा एवं मिल्क प्रोडक्ट के 7 सैंपल क्वालिटी जांच हेतु लैब में भेजा गया जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया है कि त्योहारी सीजन मे सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के आशय से लगातार निरीक्षण सेंपलिंग कार्रवाई की जा रही है उपभोक्ताओं से भी अपील की जा रही है कि किसी भी खाद्य वस्तुओं को खरीदने से पूर्व खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता एवं  लेबलिंग कंडीशन को जांच कर ही खरीदें

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *