विभिन्न स्कूलों में कुपोषण जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये निशुल्क ग्रोथ मॉनीटिरिंग एंव स्क्रनिंग ड्राईव का आयोजन

देहरादून। बाल रोग विशेषज्ञ डा. (मेजर) गौरव मुखीजा एंव मेदांजली हेल्थकेयर व नालंदा हेल्थकेयर के सहयोग से देहरादून के विभिन्न स्कूलों में कुपोषण जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये निशुल्क ग्रोथ मॉनीटिरिंग एंव स्क्रनिंग ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। 
 
इस श्रृंखला में राजकीयविद्यालय अजबपुर, केंद्रीय विद्यालय आईआईपी, सौभाग्यम इंटर्नैशनल नवादा एवं पोल्यकिडस की विभिन्न शाखाओं के बाद  आज किदजी शास्त्री नगर में ५० बच्चों की WHO  एवं IAP ग्रोथ चार्ट्स द्वारा ग्रोथमॉनिटरिंग की गयी। इसके अलावा सभी बच्चों की नूट्रिशनल स्क्रीनिंग और अनाएमिया स्क्रीनिंग की गयी। इस शिविर के दौरान बच्चों के माता पिता भी वहाँ उपस्थित रहे, जिन्हें पोषण संबंधी मुद्दों और बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक भी किया गया। 
 
डा॰ मुखीजा ने अध्यापकगनो की सराहना की और यह आवेदन किया कि इस मुहीम को सफल बनाने के लिए वे सब बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस दोरान डा० गौरव मुखीजा ने मेदांजलि एवं नालंदा हेल्थकेयर का अभिनंदन किया जिन्होंने निष्ठापूर्वक इस मुहीम को जन जन तक पहुँचाने का निश्चय किया है

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *