स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े अस्पतालों की दौड़

 

देहरादून। प्रदेश के एक दर्जन राजकीय चिकित्सालयों को 300 एमए की एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तिनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है। इन चिकित्सालयों में एक्सरे मशीनें स्थापित होने से अब मरीजों को एक्सरे के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने राजस्थान प्रवास के दौरान मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में एक दर्जन अस्पतालों में एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी है जिससे अब जरूरतमंदों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को वहीं पर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे एक ओर जहां मरीजों को रियायती दरों पर एक्सरे सुविधा मिलेगी वहीं लोगों के समय की भी बचत होगी।
विभागीय मंत्री डॉ०रावत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जो एक्सरे मशीने स्थापित की गई है वे आधुनिक तकनीकी से लैस है। इन मशीनों से मरीजों के एक्सरे बिना किसी देरी के उपलब्ध करायें जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत ये मशीनें हड्डी एवं अन्य सम्बन्धित बीमारियों की जांच में कारगर सिद्ध होगी और आम जनमानस को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ० रावत ने बताया कि इसके अलावा उप-जिला चिकित्सालय ऋषिकेश और जिला अस्पताल चम्पावत में सीएसआर योजना के तहत सीटी स्कैन मशीन स्थापित किये जाने की योजना है। उन्होंने कहा शीघ्र ही यहां पर सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को अति गंभीर बीमारियों की जांच में लाभ मिलेगा।

 

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *