प्रेमनगर आश्रम देगा 200 बेड़ का भवन

हरिद्वार समाचार  क्वारंटीन सेन्टर के लिए श्री प्रेमनगर आश्रम देगा 200 बेड़ का भवन। हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम का समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों एवं प्राकृतिक आपदाओं में आश्रम का योगदान हमेशा से ही उल्लेखनीय रहा है। आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने बताया कि प्रदेश के कैबीनेट मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से आश्रम प्रबंधन कमेटी सभी सुविधाओं से युक्त अस्थाई 200 बेड़ का एक भवन क्वारंटीन सेन्टर बनाने तथा एक एम्बुलेंस व क्वारंटीन सेन्टर में निशुल्क भोजन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि आश्रम समय-समय पर आम जनमानस की सेवा के लिए हमेशा से तत्पर रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय आश्रम शुरू से ही अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि 200 बेड़ का क्वारंटीन सेन्टर बनने से हरिद्वार वासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रेमनगर आश्रम के प्रबन्धक पवन सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

 
 

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *