पोषण सम्बंधित ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं स्क्रीनिंग ड्राइव पहुँची स्कूलों से बाहर, जन जन तक

देहरादून-
 
डा० (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा संचालित ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं स्क्रीनिंग ड्राइव के तहत, आज दिनांक ०९ अक्टूबर २०२२ को आई० टी० जी० आई० के साथ मिलकर गोरखपुर प्राइमरी पाठशाला में आयोजित शिविर में लगभग 40 बच्चों का प्रशिक्षण कर पोषण से सम्बंधित बीमारियों की पहचान की गयी। शिविर में  बच्चों के पोषण का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तरीक़े से उनकी उम्र के मुताबिक़ उनके वज़न व लम्बाई का अवलोकन करके WHO द्वारा प्रमाणित ग्रोथ चार्ट पर प्लॉट करके की गई। इस ड्राईव के तहत जिन बच्चों में पोषण का स्तर निम्न या कुपोषित पाया गया, उन बच्चों को मेंदाजली हेल्थकेयर, बद्रीपुर एंव नालंदा हेल्थकेयर, डिफेंस कालोनी में निशुल्क पोषण सम्बन्धित काउंसलिंग एंव निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श डॉ0 (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
 
डा० मुखीजा ने बताया के अब तब इस मुहीम के तहत, 11 सरकारी व ग़ैर सरकारी स्कूलों में 3500 से अधिक बच्चों में कुपोषण से सम्बन्धित बीमारियों की जाँच की गई है, जिसमें कतिपय बच्चों में पोषण का निम्न स्तर या कुपोषित पाए गए हैं उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। इस मुहीम के तहत जागरूकता को पहला कदम व उपचार को उस कदम की जीत बताते हुए डा० (मेजर) गौरव मुखीजा ने अभिभावकों से  बढ़ चढ़ कर निशुल्क OPD में हिस्सा लेने का आवेदन किया और मेदांजली हेल्थकेयेर बद्रिपूर एवं नालन्दा हेल्थकेयेर डिफ़ेन्स कॉलोनी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 
 
मेदांजली हेल्थकेयेर के फ़ाउंडर श्री सुरेन्द्र नैथानी ने बताया की इस मुहीम को लेकर अभिभावकोंका उत्साह सराहनीय है, वे न केवल इस मुहीम के महेत्व को समझ रहे हैं, बल्कि डा० मुखीजा के निशुल्क परामर्श हेतु OPD का लाभ भी उठा रहे हैं। 
 
डा० मुखीजा ने आज की शिविर के लिए, मुख्य अतिथि श्री उमेश शर्मा जी (विधायक रायपुर) व विशिष्ट अतिथि श्री राकेश पंडित जी (पार्षद, नगर निगम वार्ड58) का शिविर को सफल बनाने में साधुवाद किया

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *