राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी एल्बेंडाजोल

पौड़ी-कार्यालय प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल
कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को दी एल्बेंडाजॉल
कल्जीखाल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर राजकीय चिकित्सालय कल्जीखाल के चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्य आनंद ने विद्यार्थियों को कृमियों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजॉल एक ऐसी दवाई है जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने मंे सहायक होती है। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. निशा चौहान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेट से सम्बन्धित होने वाली बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक भोजन के साथ उचित मात्रा में पानी पीना चाहिए। इस अवसर डॉ. बबलू कुमार, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. मनीषा रावत, डॉ. नीलम आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *