मकर संक्राति स्नान के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी  सी रविशंकर ने कलेक्टेªट सभागार में मकर संक्राति स्नान के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक  सेंथिल अबुदई कृष्णराज, मुख्य विकास अधिकारी चिकित्साधिकारी मकर संक्राति  स्नान पर  श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारियों व स्नान सम्पन्न कराये जाने को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को भीड़ व कोरोना संक्रमण नियंत्रण की रणनीति से शीघ्र  अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य व्यवस्था पर केंद्रित रणनीति को अपनाते हुए स्नान सकुशल आयोजन कराना ही लक्ष्य है।
लोगों को कोरोना संक्रमण और स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत करना होगा और आये हुए श्रद्धालुओं के लिए सभी उचित व्यवस्था करनी होगी। जिसमें सीसीसी सेंटर, एम्बुलेंस, सामान्य हाॅस्पिटल, चिकित्सकों की तैनाती, सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था को सदृढ करने के निर्देश दिये।
उन्होंने रजिस्ट्रेशन, कोरोनो जंाच रिपोर्ट, बाॅर्डर चेंकिंग व थर्मल स्क्रीनिंग किस प्रकार किन प्वाइंट पर निर्धारित की जायेगी क्या नियम व शर्ते लागू किया जाना जनहित में आवश्यक होगा इस पर विभागों की तैयारी और आवश्यकता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कल तक सीएमओ और मेला प्रबंधन, पुलिस विभाग अपनी तैयारियों से अवगत कराये जिसके बाद मेला आयोजन की शर्तो के सम्बंध में लिखित आदेश जारी किये जायेंगे। सभी विभाग कल अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *