कोरोना महामारी में देवदूत बनी आयुष्मान योजना

__________
 देहरादून समाचार– कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। सामान्य ढंग से चल रही जिंदगी अचानक बेपटरी हो गई। एक समय में तो तेजी से फैल रहे संक्रमण ने  किसी को संभलने तक का मौका नहीं दिया। लेकिन महामारी के खौफ के बीच आयुष्मान योजना देवदूत बन कर आई, और 2500 से अधिक लोगों का आयुष्मान के अन्तर्गत मुफ्त में उपचार हुआ। प्राणघातक बने कोरोना से मुक्त होकर अब वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जानकारों के लिए पहेली रहे कोरोना वायरस ने चुपके से जब अपना प्रभाव दिखाया तो चिकित्सा क्षेत्र के बड़े इंतजाम भी कुछ मौकों पर पुख्ता नहीं हो सके। वहीं महंगा उपचार होने के कारण कोरोना का संक्रमण और भी अधिक मारक हो सकता था। लेकिन गनीमत रही कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए आयुष्मान देवदूत बनकर सामने आई। इसके अंतर्गत कोरोना का महंगा इलाज भी मरीजों को मुफ्त में मिला और इससे कई लोगों को कोरोना संक्रमण जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्ति मिली।

सवाल यह है कि यदि आयुष्मान योजना का राज्य में संचालन सही से नहीं होता तो कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए 24 करोड़ जैसी भारी भरकम राशि का खर्चा संभव हो पाता? तय है कि इसका जवाब ना में ही होगा। सुखद रहा कि यहां आयुष्मान योजना देवदूत बनकर सामने आई है। और कोरोना जैसी जानलेवा साबित होती बीमारी से  2500 से अधिक मरीजों को नई जिंदगी मिल गई। इस उपकार के लिए अब हर कोई प्रदेश सरकार का आभार जता रहा है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *