कल जनपद में चिन्हित 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राइ रन किया जायेगा प्रत्येक केंद्र पर 25 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जनपद में कल 12 जनवरी को होने वाले कोरोनो वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास को लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट रोशनाबद में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कल जनपद में चिन्हित 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राइ रन किया जायेगा। प्रत्येक केंद्र पर 25 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर तथा तीसरे चरण में कोमोर्बिड को प्राथमिकता से आमजन का टीकाकरण अभ्यास किया जायेगा। इस रन में पिछने अभ्यास से मिले सुधार उपायों को अपना कर अभ्यास को और अधिक वास्तविक ढंग से करने का प्रयास किया जायेगा।
16 जनवरी को प्रस्तावित वास्तविक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए जनपद में चार केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर केंद्रों में बढ़ोतरी की जायेगी। वर्तमान में जिले में 25 कोल्ड स्टोरेज केंद्र हैं। टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आवश्यक संसाधन सरकार की ओर से उपलब्ध रहेंगे। टीकाकरण केंद्र्रो पर तीन स्थल बने होंगे जिसमे पहला प्रतीक्षा स्थल, टीकाकरण स्थल, आॅब्जर्वेशन स्थल। टीकाकरण के लिए आये प्रत्येक लाभार्थी का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *