जिलाधिकारी हरिद्वार ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से अधिकारियों के साथ डंेगू नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

 हरिद्वार समाचार-श्री सी0 रविशंकर ने नगर निगम हरिद्वार एवं रूड़की को वार्ड वाइज प्लानिंग करने, मौहल्ला स्वच्छता समिति को सक्षम बनाकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही प्रत्येक घर का सर्वे करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मौहल्ला स्वच्छता समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षित करें, जिससे वह लोगों को सिखायें कि डेंगू का लार्वा कैसे पनपता है तथा उसे किस प्रकार नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फील्ड में जाने वाली टीमंे कोविड-19 के नियमों के अनुसार ही सुरक्षित ढंग से कार्य करंे। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम के कूड़ा वाहन मंे डेंगू से बचाव व जागरूकता संबंधी गीत चलायें। प्रचार प्रसार में डेंगू संबंधी बनाये गये कंट्रोल रूम का नम्बर भी दें। अंडर कन्सट्रक्शन साइट तथा स्लम बस्तियों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ ंको निर्देश दिये कि जनपद में कुल कितने प्राइवेट लैब है तथा कितनी लैब में डेंगू की जांच की जा सकती है, इसका पूर्णं विवरण उपलब्ध करायें तथा प्रत्येक प्राइवेट लैब द्वारा डंेगू की जांच किये जाने पर आने वाले प्रत्येक केस की सूचना उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि होटल/धर्मशालाओं/ आश्रम/व्यवसायियों आदि के साथ वार्ता कर कूलर आदि में स्टोर किये जाने वाले पानी को लगातार बदलने तथा डेंगू से बचाव संबंधी अभियान को कारगर बनाने में आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व्यक्तिगत रूचि लेकर डेंगू के विरूद्ध अभियान चलायें।
बैठक में सीडीओ हरिद्वार श्री सौरभ गहरवार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रमेश त्रिपाठी, नगर आयुक्त नगर निगम रूडकी श्रीमती नुपुर वर्मा आदि ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से प्रतिभाग किया

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *