निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम् आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया,

  हरिद्वार-पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. अनिल कुमार के निर्देशन मे पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल (सेंटर ऑफ एक्सिलेंस) के तत्वावधान में आज ग्राम माजरी इमलीखेडा (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम् आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया, जिसमें 250 ग्रामवासीयो ने स्वास्थ्य लाभ लिया, स्वास्थ्य शिविर में अधीक्षक प्रो. डॉ. अनिल कुमार ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की, शिविर में प्रो. डॉ. प्रत्युष कुमार सिंह ने लोगों को NCDs के विषय में जानकारी दी तथा इसके रोकथाम के विषय में जागरूक किया। शिविर में डॉ. ग्रेसी सोकया, डॉ. रचित गुप्ता, डॉ. हिंमाशु, डॉ. साक्षी तथा कैंप संचालक चेतन जी तथा फॉर्मासिस्ट विपिन ने अपना सहयोग दिया।

Related Posts

जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *