श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद, ब्लॉक- बहादराबाद में नि:शुल्क नैत्र कैंप का आयोजन किया गया।

 हरिद्वार-श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद, ब्लॉक- बहादराबाद में नि:शुल्क नैत्र कैंप का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शरद सक्सेना (विप्रो एंटरप्राइजेज), अति विशिष्ट अतिथि सुजीत सिंह पवार (असिस्टेंट कमांडेंट पीएससी), अतिथि संजय गोयल, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान (प्रबंधक इंटर कॉलेज) द्वारा किया गया।
कैंप में 348 मरीजों की जांच डॉ एo केo मल्होत्रा, डॉ विपुल अरोड़ा, डॉ भीम सेमवाल (एम्स) ऑप्टिमिस्ट राम, मोहित, रिद्धि द्वारा की गई साथ ही दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गई। कैंप में 32 मरीज मोतियाबिंद के निकले वह 115 मरीज चश्मा के लिए निकले। संस्था की अध्यक्षा डॉ पूनम गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इन सभी मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन व चश्मों का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा।
संस्था के उपाध्यक्ष रजत जैन एडवोकेट ने बताया कि 6 नवंबर 2022 में श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट का अगला कैंप निर्मल अखाड़ा हरिद्वार में लगाया जा रहा है कैंप में श्री रामेश्वर गॉड(उपाध्यक्ष), प्रशांत शर्मा(उपाध्यक्ष), सुशील, करण पाल सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र त्यागी, अनूप, संदीप, चैतन्य, वंशिका, प्रीति, प्रिया, मनीषा, पूजा, कुलदीप, उमा, रागिनी, आदि उपस्थित रहे

Related Posts

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हाॅस्पिटल का लोकार्पण

राष्ट्रीय/ हरिद्वार 22 जनवरी, 2026 : पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के प्रथम इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक केंद्र पतंजलि इमरजेंसी एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *