महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून में प्रशिक्षणरत् खिलाडियों को प्रदान किए जा रहे आहार वितरण प्रणाली को अतिउत्तम की श्रेणी में रखते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

देहरादून – प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर राजेश मंमगाई ने अवगत कराया है कि एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा ईट राईट इण्डिया मिशन के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून में प्रशिक्षणरत् खिलाडियों को प्रदान किए जा रहे आहार वितरण प्रणाली को अतिउत्तम की श्रेणी में रखते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य  है कि लोगों के स्वास्थ्य अनुकूल स्वच्छ व पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए वर्ष 2018 में ईट राइट इण्डिया मिशन के तहत ईट राईट कैंपस चुनने की शुरूआत की गई थी। खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा ऐसे संस्थानों का चयन किया जाता है जहां इस अभियान के मानकों के आहार वितरण प्रणाली को अपनाया जाता है

Related Posts

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *