आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहींः डीएम

देहरादून दिनांक 0़8 मई 2025, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए गंभीर है, जिसके लिए जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की निररंत समीक्षा कर रह है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का कार्य प्रदर्शन जांचा तथा  जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्यालय विकासनगर, प्रेमनगर में कम आपरेशन तथा संस्थागत मरीजों की संख्या कम होने पर खाशी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि  आपका मन तय नही करेगा कि आपरेशन सर्जरी होंगी या नही, जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण सब चिकित्सालय में मौजूद है तो फिर सर्जरी से परहेज क्यों किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि जन खजाने से ही हम सबकी परविश होती है, हम सभी को अपने-2 दायित्व पूर्ण तन्मयता से निर्वहन करने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने चिकित्सालयों से विशेषज्ञ चिकित्सवार प्रदर्शन रिर्पोट जांच कराने पर पाया कि आंकड़े चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं से इतर है, इस पर उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए साथ ही चिकित्सालयों में सर्जरी आंकड़ा 15 मई तक जस्ट डबल करने के निर्देश दिए। प्रेमनगरचिकित्सालय में 723 आपरेशन, जिनमें 205 मेजर आपरेशन है। विकासनगर चिकित्सालय में 426 आपरेशन जिनमें मेजर आपरेशन 219 शामिल है। की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे बढाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कडे़ शब्दों में कहा कि आपरेशन कम होने तथा मरीजों कम आने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है। वहीं जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों से चिकित्सालय में भर्ती मरीज, प्रसव, सिजेरियन, आपरेशन एवं रेफरल किए गए मरीजों कारण सहित समुचित विवरण तलब किया है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *