जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को बीएचईएल कन्वेंशन हाल में आयोजित ईवीएम/पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों के लिये आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को बीएचईएल कन्वेंशन हाल में आयोजित ईवीएम/पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों के लिये आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
परियोजना निदेशक/मुख्य ट्रेनर श्री विक्रम सिंह ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम/पोस्टल बैलेट की मतगणना किस तरह करनी है तथा गणना करते समय ईवीएम का संचालन किस तरह करना है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों को सफल मतगणना हेतु शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा आदि उपस्थित थे

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *