दिल्ली की तर्ज पर धर्मनगरी के लोगों को मिलेगी सुविधाएं-संजय सैनी

हरिद्वार–  हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने ब्रह्मपुरी, खन्ना नगर, न्यू हरिद्वार, विवेक विहार, ज्वालापुर आदि इलाकों में डोर टू डोर जनसपंर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वोट की अपील करते हुए संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भी वादे जनता से करती है, उन्हें पूरा करती है। दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पार्टी ने पूरा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहित की योजनाओं को राज्य में लागू कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। संजय सैनी ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने घरेलू बिल माफ, किसानों को मुफ्त बिजली, प्रदेश भर में 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता, सरकारी नौकरियां पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी जैसी योजनाओं को प्रदेश में लागू कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास कर जनसुविधाओं को सहज सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में स्तरीय चिकित्सा सुविधा का अभाव है। आप सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *