चुनाव प्रत्याशियों हेतु व्यय की सीमा रू0 30,80,000/- निर्धारित की गई है

 हरिद्वार समाचार- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ दिनांक 16.12.2021 को गुरूवार को बी.एच.ई.एल. सम्मेलन कक्ष हरिद्वार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनर श्रीमती परवीन कौर एवं सुश्री शैफाली गुप्ता, कोषाधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा द्वारा अवगत कराया गया कि चुनाव प्रत्याशियों हेतु व्यय की सीमा रू0 30,80,000/- निर्धारित की गई है। सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का निर्धारित प्रारूप पर विवरण संकलित करना अनिवार्य होगा। व्यय अनुवीक्षण टीम अपने कार्य के दौरान मतदाताओं को रिश्वत देने वाले और निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाले अन्य भ्रष्ट आचरण का मुकाबला करने में एक प्रभावी तंत्र के रूप में कार्य करेगी और आम आदमी को सेंवदनशील बनायेगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीमों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया कि टीमें अपने कत्र्तव्यों के निर्वाहन के दौरान धन और बाहुबल के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने के साथ यह सुनिश्चित करेगी कि आम जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा उक्त टीमों को आदर्श आचार संहिता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *