त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में मतदान कार्मिकों का तृतीय रेण्डेमाइजेशन किया गया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देर्शों के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) श्री प्रतीक जैन की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में मतदान कार्मिकों का तृतीय रेण्डेमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर कार्मिकों का तृतीय रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात सभी तैनात कार्मिकों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन उपस्थित अधिकारियों एवं सम्बन्धितों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/नोडल अधिकारी/कार्मिक व्यवस्था/प्रशिक्षण, त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 श्री बीर सिंह बुदियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री यशपाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *