उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ बैठक

देहरादून दिनांक 03 अपै्रल 2024, (जि.सू.का.), लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह ने प्रिन्टिंग प्रेस स्वामियों एवं उनके प्रतिनिधियों निर्वाचन के दौरान प्रचार सामग्री प्रकाशन के सम्बन्ध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127क के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने निष्पक्ष निर्वाचन हेतु सहयोग की अपेक्षा की।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त प्रिन्टिंग प्रेस संचालकों से मतदान दिवस के दिन परिवार सहित मतदान करने की अपील की तथा आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एम.सी.एम.सी तीरथपाल सिंह, नोडल मीडिया बी.सी नेगी, सह नोडल एम.सी.एम.सी अशोक गिरी, पंजाब केसरी प्रेस से निशिथ जोशी, एके प्रिन्टर्स ललित ढौंडियाल, दून प्रिन्टिंग प्रेस से के.एस बिष्ट, अनुराग प्रिन्टर्स से सिद्वार्थ, आर.के प्रिन्टर्स बिजेन्द्र यादव, हिम प्रिन्टर्स से रंजीत सिंह रावत उपस्थित रहे।  

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *