निर्वाचन के दौरान दिए गए मानक से अधिक धनराशि 37 लाख रूपये की नकदी जब्त की गई है

 देहरादून– जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद देहरादून विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को समग्र समावेशी एवं सुरक्षित तरीके से सम्पादित करने हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों एवं निगरानी टीमों को सक्रिय रहते हुए विभिन्न सूचनाओं पर सभी टीमों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आज विधानसभा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत दोपहर 1 बजे जनपद के फ्वारा चैक के समीप  उड़न दस्ता टीम द्वारा उड़न दस्ता प्रभारी मृत्यंजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वाहन संख्या यू0के 08 ए0एल 4344 मेक टोयटा इनोवा में निर्वाचन के दौरान दिए गए मानक से अधिक धनराशि 37 लाख रूपये की नकदी जब्त की गई है। वाहन में नदीम अहमद खान अकेले सवार थे जिन्होंने स्वयं को डालनवाला निवासी बताया। धनराशि पकड़ने तक उनके द्वारा धनराशि निकासी का विवरण एवं प्रयोजन प्रस्तुत नहीं किया गया।
   

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *