एचईसी कॉलेज में ‘विश्व शिक्षक दिवस‘ पर कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटॅयूशन्स, हरिद्वार में आज ‘विश्व शिक्षक दिवस‘ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। । इस कार्यक्रम का थीम ‘शिक्षा का हृदय अध्यापक‘ रखी गयी। जिसमें म्यूजिकल चेयर, मैच बॉक्स गेम, बैलून्स ब्लूम आदि खेल प्रतियोगितायें रखी गयी। छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ-चढ कर प्रतिभाग किया। निणार्यक मण्डल द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की खुशी मौर्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ‘मैच बॉक्स गेम‘ प्रतियोगिता में काजल प्रजापति ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ‘बैलून्स ब्लूम‘ प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर अंशिका ने प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर के दीक्षांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

विजेताओं को संस्थान के निदेशक (ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट) श्री विकास गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन सुनीति त्यागी ने किया। इस कार्यक्रम में गौरव हटवाल, वन्दना सैनी, सारिका चौधरी, दीपाली अग्रवाल, मेहुल सिंह, शुभ्रा आदि शामिल रहे।

Related Posts

बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार  दिनांक 03.04.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी तृतीय सेमेस्टर…

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 अप्रैल 2026 सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *