फर्जी वायरल वीडियो का सच आया सामने, ड्रोन उड़ाने वाले दो युवकों पर कार्रवाई

 कलियर हरिद्वार 

 

दिनांक 29.07.2025 को थाना पिरान कलियर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि कुछ बदमाश ड्रोन उड़ाकर इलाके में रैकी कर रहे हैं। उक्त वीडियो के प्रसारित होने से आमजन में भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल जांच के आदेश दिए गए एवं स्वयं भी पूरे मामले का संज्ञान लिया गया।

जांच के दौरान आज दिनांक 31.07.2025 को थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा स्थानीय निवासी अलीशान पुत्र असलम एवं इमरान पुत्र नफीस अहमद निवासी महमूदपुर, थाना पिरान कलियर को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में अलीशान ने स्वीकार किया कि वह अपने निजी ड्रोन को अपडेट एवं परीक्षण के लिए उड़ा रहा था।

इसी दौरान कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भ्रामक आशंका के आधार पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर “बदमाशों द्वारा रैकी” का दावा करते हुए वायरल कर दिया गया।

पुलिस जांच में ऐसी किसी अपराधिक इच्छा की पुष्टि नहीं हुई। दोनों व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति व नियमन के ड्रोन उड़ाने की पुष्टि होने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया एवं ड्रोन को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*नाम पता आरोपित-*
1. अलीशान पुत्र असलम निवासी महमूदपुर, थाना पिरान कलियर
2. इमरान पुत्र नफीस अहमद निवासी महमूदपुर, थाना पिरान कलियर

*पुलिस टीम*
1. उ.नि. रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पिरान कलियर
2. ⁠व0उ0नि0 बी.एस. चौहान
3. ⁠का0 जितेन्द्र सिंह
4. ⁠का0 चालक नीरज राणा

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *