तहसील हरिद्वार एवम लक्सर के 03 स्टोन क्रेसरों पर छापेमारी

हरिद्वार l गत दिवसों से जनपद के हरिद्वार एवम लक्सर के क्षेत्रो से मिल रही अवैध खनन की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशो के क्रम में आज हरिद्वार जनपद के तहसील हरिद्वार एवम लक्सर के 03 स्टोन क्रेसरों पर छापेमारी की।
उपजिलाधिकारी हरिद्वार श्री पूरण राणा, राजस्व एवं खान अधिकारी श्री रवि नेगी के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतो के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही करते हुए हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र के हिमगंगे स्टोन क्रेसरों के अतिरिक्त लक्सर तहसील के गणपति एवम लिम्ब्रा क्रेसरों की भी जांच करते हुई क्रेसरों को अवैध भंडारित उपखनिज पाए जाने पर सीज कर दिया साथ ही लाखो का जुर्माना भी लगा दिया गया।

औचक निरीक्षण से भोगपुर एवम लक्सर खनन कारोबारियों में दहशत का माहौल रहा, जिस कारण मंडी में खनन वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।
खनन अधिकारी एवम उपजिलाधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन/ भंडारण अथवा परिवहन के मामलों में किसी भी अवैध खनन कर्ता को बख्शा नही जायगा।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *