युवकों ने ओवरटेक करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नियत से किया था हमला

ज्वालापुर  हरिद्वार

 

दिनांक 06/10/2024 को वादी मुकेश जोशी पुत्र स्वर्गीय पी0एन0 जोशी निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात कार (थार) सवार युवकों के खिलाफ दिनांक 05/10/2024 को आर्य नगर चौक ज्वालापुर के पास वादी के पुत्र आयुष की कार को ओवर टेक कर रास्ता रोकने, मारपीट करने, गाड़ी/मोबाइल फोन की तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 761/24 धारा 126(2) 115(2) 351(2) 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वारदात के खुलासे के लिए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर आरोपी युवकों को चिन्हित करते हुए वाहन (थार) को कब्जे पुलिस लेकर कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल किया गया। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपपोक्त में धारा 191(2)109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

आरोपी युवकों की तलाश में लगातार संभावित स्थलों पर दबिश देने पर पुलिस टीम ने दिनांक 20/10/2024 को मुखबिर खास की सूचना पर एक आरोपी गोविन्द सिखोला को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पकड़े गए आरोपित का विवरण-*
गोविंद सिखोला पुत्र ललित सिखोला निवासी मोहल्ला लकड़हारान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 केदार सिंह चौहान
2- उ0नि0 रविंद्र जोशी
3- का0 सुरेंद्र तोमर

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *