पुलिस टीम द्वारा चोरी के पैसो से खरीदा गया मोबाईल फोन के साथ ही शेष बची नगदी भी की गई बरामद

बहादराबाद   हरिद्वार

 

दिनांक- 10.06.24 को अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी सन्नी द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 08.06.24 की दोपहर अज्ञात चोर ने शिकायतकर्ता की दुकान मिनी बैक ब्रान्च का ताला पेचकस के खोलकर अन्दर घुसा और कैश काउण्टर को खोलकर उसमे रखा 1,52,860/-रूपये कैश चोरी कर लिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0- 286/24 धारा- 380, 454 भादवि पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अनावरण के लिये उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटनास्थल व आसपास के अन्य स्थानों से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर गुप्त सूचना के आधार पर बहादराबाद-रुड़की रोड़ पर खडे संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 13820/- रुपये मिले।

सख्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध ने माफी मांगते हुये मिनी बैंक की दराज से लगभग 90 हजार रू0 चोरी करना स्वीकार किया। संदिग्ध ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कुछ पैसे से जुआ खेला, कुछ से शराब पी और बाजार से 15000/- रुपये का एक नया मोबाईल फोन भी खरीदा। कुल मिलाकर अपनी नशे की पूर्ति और अन्य खर्चों की पूर्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। मुकदमें में धारा- 411 भादवि की बढोत्तरी कर संदिग्ध को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
1. मौ0 शाकिर पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम इक्कडखुर्द कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

*बरामद माल-*
1. कैश – 13820/- रुपये
2. चोरी के पैसो से खरीदा गया एक मोबाईल फोन

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 विजय प्रकाश
2- कां0 नितुल यादव
3- कां0 रणजीत सिंह

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *