पार्टनर ही ले उड़ा था पैसों से भरा बैग, मदद की गुहार लेकर कोतवाली पहुंचा था पीड़ित

 ज्वालापुर हरिद्वार

 

बरेली से किराने का सामान लेने हरिद्वार आए व्यापारी का नगदी से भरा बैग उसका ही साथी लेकर रफुचक्कर हो गया। वारदात होने पर पीड़ित शिव कुमार कक्कड़ पुत्र सूरज कक्कड़ निवासी मॉडल टाउन बिरादरी बरेली उत्तर प्रदेश ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पीड़ित की शिकायत पर दिनांक 19/09/2024 को कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता के ₹600000/- (छह लाख रुपये मात्र) से भरा बैग लेकर फरार होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 737/2024 धारा 306(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

मामले की पड़ताल और आरोपी की तलाश हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंब डोबाल के निर्देश पर प्रयासरत पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव करते हुए घटनास्थल पर जाकर संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ कर आरोपी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

कड़ी सुरागरसी पतारसी के फलस्वरुप मुखवीर खास द्वारा दी गई सटीक सूचना पर कल दिनांक 25/09/2024 आरोपी राजेश कुमार को पुराना रानीपुर मोड़ जाने वाले रास्ते से दबोचकर उसके कब्जे से बैग बरामद किया जिसमें ₹175000/- नगदी मौजूद मिली। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*ये था पूरा प्रकरण-*

पूछताछ में सामने आया कि नमकीन बिस्किट की फैक्ट्री में मार्केटिंग/सप्लाई का काम कर रहे आरोपी ने पीड़ित की दुकान में काम कर रहे युवक से सम्पर्क कर सहारनपुर से किराने का सामान सस्ते रेट में दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित जब सामान खरीदने के लिए अपने कर्मचारी, ड्राइवर, और आरोपी के साथ बरेली से सहारनपुर के लिए चले तो देर होने की वजह से ज्वालापुर में ही रुक गए।

इस दौरान होटल में रूम बुक करने के दौरान व्यापारी ने भरोसा कर पैसों से भरा बैग आरोपी को पकड़ा दिया। होटल रूम में AC खराब होने के कारण जब रूम कैंसिल कर सभी लोग होटल से बाहर आए तो मन में लालच आने की वजह से आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गया। आरोपी ने ये भी बताया कि काफी उधार होने के कारण उसकी योजना इन रुपयों से उधार चुकाने की थी।

*आरोपी का विवरण-*
राजेश कुमार पुत्र भगवत निवासी ग्राम सिधवा नखीगंज थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली उत्तर प्रदेश

*बरामदगी-*
नगदी ₹175000/-

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी चौकी रेल ऋषिकांत पटवाल
2- कांस्टेबल अमित गॉड
3- कांस्टेबल सुनील शर्मा
4- कांस्टेबल राजेश बिष्ट

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *