जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज करते हुए ई–रवन्ना पोर्टल को बंद किया गया।

 

हरिद्वार 28 जून 2025- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राजस्व तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी के निर्देश दिए। संयुक्त टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
संयुक्त टीम द्वारा तहसील लक्सर क्षेत्र स्थित स्टोन क्रेशरो पर शुक्रवार की देर रात्रि तक की गई छापेमारी में अवैध खनन एवम् भंडारण करने वाले 8 स्टोन क्रेशरों–किसान स्टोन केशर ग्राम महतोली, गणपति स्टोन केशर ग्राम ज्वाहर खान उर्फ झींवरहेडी, वानिया स्टोन केशर, ग्राम महतोली, तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुजपफपुर गुजरा, सूर्या स्टोन केशर ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा,दून स्टोन केशर ग्राम महतोली, शुभ स्टोन केशर, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा, नेशनल एसोसियेट, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा को सीज करते हुए ई–रावन्ना पोर्टल भी बंद किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *