थाना झबरेडा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर कसी जा रही नकेल

 झबरेडा हरिद्वार

SSP हरिद्वार द्वारा सडक दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम हेतु ओवरलोड वाहनों एवं लोडर वाहनो में सवारी परिवहन करने वालों पर ठोस कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त निर्देश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 09.11.2024 को इकबालपुर में चैकिंग के दौरान 02 छोटे हाथियों को रोककर चैक किया गया तो दोनो वाहनों में क्रमशः 40 व 20 महिला /पुरूष सवार थे।

दोनो वाहनों को एम०वी० एक्ट के अन्तर्गत सीज करते हुए चालको के लाइसेंस निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट ए०आर०टी०ओ० रूडकी को प्रेषित की जा रही है। ओवर लोर्ड वाहनो व नियम विरुद्ध क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले वाहनो व वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *