किसानों से जुड़ी धोखाधड़ी के हर किरदार को जेल भेजेंगे :: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

हरिद्वार

थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वास्तविक किसानों व कई मजदूरों (जिन्हे किसान दर्शाया गया) के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर व कूटकरित दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा से वर्ष 2008 से वर्ष 2020 तक कोप लोन लिये गए जिसकी संबंधित व्यक्तियों (किसान एवं मजदूर) को खबर ही नही थी।

*बैंक नोटिस से मचा हड़कंप-*

लोन की किस्त जमा न होने पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संबंधित के नाम पर नोटिस जारी किए गए। सीधे सरल तरीके से अपना जीवनयापन कर रहे किसानों एवं मजदूरों को जब बैंक नोटिस मिला तो पूछताछ करने पर उन्हे इस जालसाजी का पता चला। उनके लिए ये किसी सदमें से कम न था।

*चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया मुकदमा-*

संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार तत्कालीन चौकी प्रभारी इकबालपुर उ०नि० मोहन कठैत द्वारा शुगर मिल प्रबंधक व तत्कालीन बैंक मैनेजर पी.एन.बी. इकबालपुर के विरुद्ध दिनांक-19.04.2021 को थाना झबरेडा में मु.अ.सं. -144/2021 धारा- 420, 120B IPC में कायम किया गया था तथा विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471ipc की बढोत्तरी कीगई थी।

*C.B.C.I.D. को मिली विवेचना की जिम्मेदारी-*

उक्त मुकदमें की प्रारम्भिक विवेचना जनपद हरिद्वार में ही सम्पादित होने के पश्चात अग्रिम विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ई०ओ०डब्लू) सी०बी०सी०आई०डी० देहरादून में स्थानान्तरित हुई। वर्तमान विवेचक निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल द्वारा 05 आरोपियों के 55 C.R.P.C. के तहत नोटिस जारी किए गये थे।

*झबरेडा पुलिस ने भूतपूर्व बैंक मैनेजर दबोचा-*

झबरेड़ा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में शामिल पंजाब नेशनल बैंक इकबालपुर के तत्कालीन बैंक मैनेजर बारू सिंह रावत पुत्र स्व० श्री भगवान सिंह रावत (सेवानिवृत्त) को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

थाना झबरेड़ा पुलिस की इस ठोस कार्रवाई पर स्थानीय क्षेत्रवासियों, विशेष कर किसानों में, खुशी की लहर है।धोखाधड़ी में शामिल आरोपी पवन ढींगरा व उमेश शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर बीते रोज ही जेल भेज चुकी है।

*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*
01. बारू सिंह रावत पुत्र स्व० श्री भगवान सिंह रावत
(तत्कालीन बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक इकबालपुर)

*पुलिस टीम-*
01. निरीक्षक वी.पी. थपलियाल (C.B.C.I.D. देहरादून)
02. थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा
03. उ०नि० नितिन बिष्ट (चौकी प्रभारी इकबालपुर)
04. रिक्रूट मनीष

Related Posts

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *