सम्मोहित कर ठग लेते थे आम आदमी को

 हरिद्वार 

दिनांक 04/05/2025 को जगदीश नगर ज्वालापुर निवासी महिला ने कोतवाली ज्वालापुर पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03/05/2025 को मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात युवकों ने उसे सम्मोहित कर 04 सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से भाग गए। प्रकरण में शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 211/2025 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रकरण का तत्काल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु ज्वालापुर कोतवाल को आवश्यक निर्देश दिए।

गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/ कड़ी सुराग राशि पता राशि कर आसपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की लगातार चैकिंग/पूछताछ की गई।

लगातार प्रयास के क्रम में दिनांक 11/05/2025 को पुलिस टीम ने एक आरोपी कुलदीप को हरियाणा से दबोचने में कामयाबी हासिल कर उसके कब्जे से ₹9500/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बरामद की।

आरोपी को बाद आवश्यक कार्रवाई आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*विवरण आरोपित-*
कुलदीप पुत्र सोनी उर्फ बजीरा निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा उम्र 20 वर्ष

*बरामद का विवरण-*
1- मोबाइल साइकिल HF Deluxe- 01
2- नगद ₹9500/-

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह
3-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
4-कांस्टेबल नवीन छेत्री
5-कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *