आधार सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

 

हरिद्वार 11 अक्टूबर 2024– जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम् फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई, जिससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले, इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जनपद के सभी सीएससी सेंटरों पर छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर सीएससी सेंटर बंद पाए गए।
जिलाधिकारी ने अनियमितताएं एवम् गड़बड़ी वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related Posts

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *