मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शासन यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है

  हरिद्वार-यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में शासन ने विशेष जांच दल गठित कर दिया है। यह एसआईटी एडिशनल एएसपी की अध्यक्षता में काम करेगी और उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज इसकी पूरी निगरानी करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बताया कि जांच दल को एक माह के भीतर पूरी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज उसे हरिद्वार लाकर घटना का सीन रीक्रिएट कराया गया, ताकि पुलिस जांच को ठोस दिशा दी जा सके। जांच के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लीक हुए प्रश्नपत्रों, सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से मिले सबूतों की बारीकी से जांच की जाएगी।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार *दिनांक 06.09.2026 को वादिया द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने…

मंगलौर पुलिस द्वारा 16.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा

मंगलौर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *