मेहनत रही सफल, गिरफ्त में आया दुष्कर्म प्रकरण में फरार 5000/- का ईनामी

रानीपुर हरिद्वार

दिनांक 21.11.2024 को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर पर तहरीर दी कि इण्डस्ट्रीयल एरिया गैस प्लांट मे नौकरी के दौरान दोस्ती होने का फायदा उठाते हुए एक सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करते हुए कई बार फिर फायदा उठाया। तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 480/24 धारा 376(2)(एन) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी की गई लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान एसएसपी श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी पर 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया। कई जगह दबिश देने के उपरान्त कल दिनांक 04.12.2024 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सचिन को सलेमपुर चौक से बहादराबाद जाने वाली रोड से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण आरोपित-*
सचिन कुमार पुत्र अमन कुमार नि0 ग्राम व थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ0प्र0

*पुलिस टीम रानीपुर -*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2. उ0नि0 प्रियंका इजराल
3. का0 उदय नेगी
4. का0 सुनील तोमर

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *