गिरफ्त में आया XUV 500 कार का ड्राइवर, तस्करी की जा रही स्मैक की खेप बरामद

कनखल हरिद्वार

 

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देश पर हरिद्वार पुलिस सघन अभियान चलाकर संदिग्धों की पड़ताल कर रही है। लगातार की जा रही इस कार्यवाही के चलते नशा तस्करी सहित विभिन्न वारदात और अपराधों में लिप्त असमाजिक तत्व पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

सघन चैकिंग के चलते मिल रही सफलता के क्रम में थाना कनखल पुलिस ने दिनांक 03-12-24 की रात बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बैरागी कैम्प हेलीपेड के पास XUV 500 कार से 20 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक व एक इलेक्ट्रोनिक तराजू की बरामदगी की गई।

बी.ए. पास आरोपी चालक मुनाफे के लिए कुछ समय पहले ही स्मैक तस्करी व बिक्री के धंधे में जुड़ी था। शुरुआती सफलता मिलने पर आरोपी ने जल्द अमीर बनने की हसरत मन में पाल मुरादाबाद से हरिद्वार का रुख किया था लेकिन पहली ही बार में हरिद्वार पुलिस द्वारा धर लिया गया।

बरामदगी के आधार पर पकड़े गए चालक व मुरादाबाद में स्मैक उपलब्ध कराने के आरोपी पैडलर के खिलाफ थाना कनखल में मुकदमा अपराध संख्या 378/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए वांछित ड्रग पैडलर की भी तलाश शुरु कर दी गई है।

थाना कनखल पुलिस की सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी व्यक्त की गई।

*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*
1- शंकर कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी रेलवे हरथला कॉलोनी थाना को0 सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0)

*बरामदगी-*
(1) स्मैक- 20.22 ग्राम
(2) इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01
(3) XUV 500 कार

*पुलिस टीम-*
1-थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल
2-उ0नि0 धनराम शर्मा
3-हे0का0 रविन्द्र तोमर
4-का0 संजू सैनी

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *