माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार

हरिद्वार

महंत यति नरसिहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में जनपद के दिनांक 4 एवं 5 अक्टूबर,24 को विभिन्न स्थानों पर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की है।

महंत के बयान पर जनपद हरिद्वार में कई जगह विरोध स्वरूप रैलियां निकाली गई थी जिसमें असमाजिक तत्वों द्वारा लोक प्रशांति में विघ्न व सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने के साथ ही सर तन से जुदा के भड़काऊ नारे लगाए गए जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है।

उक्त तथ्यों का संज्ञान लेते कोतवाली लक्सर पुलिस ने कल दिनांक 05.09.2024 को अली चौक सुल्तानपुर व बसेड़ी संबंधी मामलों में अज्ञात के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 993/24 व मु0अ0सं0 995/24 धारा 126( 2)/190/191/196 ( 1) (b)/223(b) BNS मे पंजीकृत किये गये है।

नगर क्षेत्र के ज्वालापुर व सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत हुए प्रदर्शन के दौरान उक्त सर तन से जुदा के नारों के संदर्भ में क्रमशः मु0अ0सं0- 760/24 धारा 196, 353 ( 2 ) BNS व मु0अ0सं0 522/24 धारा 196 B.N.S.दर्ज किए गए।

हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी लोकशांति भंग करने अथवा भड़काऊ संदेश भेजने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *