जान से मारने की नीयत से अपनी मां के गले पर किया तलवार ⚔ से वार

 मंगलौर हरिद्वार 

कोतवाली मंगलौर के ग्राम ताशीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जहां बेटे ने अपनी मां से खर्चे के लिए पैसे मांगे लेकिन पैसे न होने की वजह से मां जब बेटे की मांग पूरी न कर पायी तो नाराज बेटे ने जान से मारने की नीयत से तलवार से गले पर वार कर अपनी मां को गंभीर रुप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। दिनांक 02-05-25 को गंभीर रुप से घायल महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर कथित कलयुगी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वादी ने बताया कि उनकी पत्नी जिंदगी व मौत के बीच में जूझ रही है।

हृदय को द्रवित करती इस घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किए जाने के आदेश दिए गए। गठित टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा दिनांक 09.05.2025 को आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर रुड़की कारागार में दाखिल कर दिया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

*विवरण आरोपित-*
संजीवन पुत्र लोकेश निवासी ताशीपुर मंगलौर

*पुलिस टीम-*
1- उ.नि. बजिंदर सिंह
2- हे.कां. सुदेश अग्रवाल
3- हे.कां. अशोक
4- कां. तेजपाल

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *