मौके पर पहुंचे फोर्स के साथ महिलाओं की आड़ में अमर्यादित व्यवहार

कनखल   हरिद्वार

 

दिनांक 22.07.2024 को गुरुकुल कांगडी विश्वविध्यालय के आगे सर्विस लेन पर जिन लोगों द्वारा एनएचएआई की जमीन पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकाने लगाई गई थी कावड मेले के दृष्टिगत एनएचएआई,नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने हटवायी थी l

उक्त दुकान वालों के द्वारा सिंहद्वार फ्लाईओवर के ठलान के पास हाईवे पर जाम लगा दिया है इस सूचना पर थाना कनखल से पुलिस बल मौके पर पंहुचा तो हाईवे जाम लगा हुआ था काफी भीड भाड थी व कावडिये भी मौजूद थे भीड मे मौजूद महिलाएं जोर जोर से पुलिस प्रशासन को अपशब्द कहते हुए कावडियों को भडका रही थी कि इन पुलिसवालों ने हमारी दुकाने हटा दी है हमने ये दुकाने भोलों की सेवा के लिए लगायी थी इन बातों से मौके पर कावडिया भी तैस मे आ गये काफी समझा बुझाकर कावडियों को उनके गनतव्य को रवाना किया गया व 20-25 अज्ञात महिलाएं व 10-15 पुरुष के द्वारा उनकी दुकान हटाई जाने का का विरोध करते हुये पुलिस के साथ अभद्रता की गयी व हाईवे पर जाम लगाये रखा जिससे यातायात प्रभावित हुआ आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा पुलिस द्वारा काफी प्रयास करते हुए यातायात को सुचारू रूप से चलाया गया व हाईवे जाम करने के सम्बन्ध मे 20-25 महिलाओं व 10-15 पुरुषों के विरुद्व कार्यवाही करते हुए थाना कनखल पर मु0अ0स0 210/24 धारा 285.126(2) B.N.S पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त गणो को फोटोग्राफी / विडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी l

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *