अवैध पटाखा कारखाना का किया भंडाफोड़, 02 दबोचे

 कलियर हरिद्वार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर समस्त प्रभारियों को लगातार सघन चेकिंग, क्षेत्र में सजग रहकर अभियान चलाकर कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है

उक्त आदेशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 08, अक्टूबर 2024 की शाम को कलियर पुलिस को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुकरपुर में एक अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री संचालित की जा रही है जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखा है एवं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित टीम गठित करते हुए उक्त अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापा मारा गया।छापे के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखा बनाने के उपकरण भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बारूद एवं निर्मित पटाखे की पेटियां बरामद हुई।

मौक़े पर मौजूद 02 व्यक्तियों से उक्त फैक्ट्री के संबंध में लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहे।

जिससे यह ज्ञात हुआ कि ये लोग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आबादी के बीच पटाखा निर्मित कर रहे हैं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया एवं पटाखा फैक्ट्री,रॉ मैटेरियल को सील कर थाना कलियर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कलियर पुलिस की कार्यवाही पर स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई।

*नाम पता आरोपी*
1-नोमान पुत्र सुलेमान निवासी मुखियालीपुर थाना लक्सर 27 वर्ष

2-सुहैल पुत्र मसव्वर निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर 20 वर्ष

*बरामदगी*
1-93 किलो बारूद
2-70 पेटी तैयार पटाखे
3-04 पेटी चारकॉल
4-10 किलो पी ओ पी
5-4 पेटी पेपर ट्यूब

*पुलिस टीम*
So दिलवर सिंह नेगी
Si हेमद्त भारद्वाज
Hc इलियास अली
Cl जितेंद्र
Cl नीरज
Cl वसीम
cl इलियास
Cl विक्रम चौहान

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *