हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश

 रानीपुर.  हरिद्वार
दिनांक 01.04.2024

 

 

दिनांक 31.03.2024 को कोतवाली रानीपुर पर वादी ओम सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी म0न0 540 बैरागी कैम्प, बजरी वाला थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा अपना ई-रिक्शा नं0 UK 08 ER 8977 चोरी होने के सम्बन्ध में, श्री भूप सिंह पुत्र गिरीराज नि0 झुग्गी झोपडी रविदास मन्दिर के सामने टिबडी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपना ई- रिक्शा ई-रिक्शा रजि नम्बर UK08ER-7608 रंग नीला चोरी होने के सम्बन्ध में व 3- श्री संजीव पुत्र धरम सिंह नि0 मौ0 पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा अपनी ई- रिक्शा नं0 UK08ER-8087 रंग नीला को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।
उक्त तीनों अभियोगो की घटना के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अथक प्रयास कर तथा अज्ञात चोरो एवं चोरी किये गये ई- रिक्शाओ की ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये आज दिनांक 01.04.2024 को पथरी रोह नदी पर के रेग्यूलेटर पुल के पश्चिमी किनारे से आरोपी1- रोहित उर्फ पकौडी पुत्र नीलाधर नि0 गोविन्दपुरी रानीपुर मोड थाना ज्वालापुर हरिद्वार , 2- रवि पुत्र प्रदीप कुमार नि0 बबूना सिंह मार्ग शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार, 3- सलमान पुत्र आजम नि0 कम्बो का पुल थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार, 4- विनय पुत्र भारत नि0 ग्राम अटवारी थाना सकरन जिला सीतापुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से तीनो मुकदमों से सम्बन्धित ई- रिक्शाओ की बरामदगी की गयी।
पूछताछ पर आरोपियों द्वारा गैंग बनाकर एक साथ मिलकर उक्त ई-रिक्शाओ को चोरी करना एवं उनकी नम्बर प्लेट को निकालकर फेंक देना बताया।

*नाम पता आरोपी*
1- रोहित उर्फ पकौडी पुत्र नीलाधर नि0 गोविन्दपुरी रानीपुर मोड थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
2- रवि पुत्र प्रदीप कुमार नि0 बबूना सिंह मार्ग शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार ।
3- सलमान पुत्र आजम नि0 कम्बो का पुल थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार ।
4- विनय पुत्र भारत नि0 ग्राम अटवारी थाना सकरन जिला सीतापुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार।

*बरामदगी-*
1- ई-रिक्शा नं0 UK 08 ER 8977
2- ई-रिक्शा रजि नम्बर UK08ER-7608
3- ई- रिक्शा नं0 UK08ER-8087

*पुलिस टीम-*
1-विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक
2-व0उ0नि0 नितिन चौहान,
3-उ0नि0 मनोज नौटियाल,
4-का0 176 गम्भीर तोमर,
5-का0 1135 अजय,
6-का0 1430 करम सिंह,
7-का0 1329 दीप गौड,
8-का0 967 विवेक,

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *